MLA Shakuntala Porte  : सूरजपुर विधायक शकुंतला पोर्ते का विवादित बयान वायरल, राजनीतिक माहौल गरमाया

MLA Shakuntala Porte : सूरजपुर विधायक शकुंतला पोर्ते का विवादित बयान वायरल, राजनीतिक माहौल गरमाया

MLA Shakuntala Porte

सूरजपुर। प्रतापपुर की विधायक शकुंतला पोर्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निर्दलीय प्रत्याशियों को मंच से खुलेआम धमकी देती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में पोर्ते यह कहते हुए स्पष्ट सुनी जा सकती हैं,
“जो भी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा का साथ नहीं देगा, मैं उसका कोई काम नहीं करूंगी।”

यह वीडियो जरही नगर पंचायत का बताया जा रहा है, जहां विधायक पोर्ते एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उनके इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तो वहीं विधायक के इस विवादित बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने इसे “लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना” बताते हुए कड़ी निंदा की है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने भी पोर्ते के बयान को “अलोकतांत्रिक और भेदभावपूर्ण” करार दिया है।

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान न केवल जनप्रतिनिधियों की लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों पर सवाल उठाते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि सत्ता के प्रभाव का किस तरह उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल अब देखना यह है कि इस बयान पर चुनाव आयोग या स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में बहस और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

read more – CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

 

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर