Aero India Show 2025: रूस और अमेरिका को लुभा रहा भारत का बाजार और जरूरत, दोनों दुश्मन ने आमने सामने लगाए अपने 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट

Aero India Show 2025: रूस और अमेरिका को लुभा रहा भारत का बाजार और जरूरत, दोनों दुश्मन ने आमने सामने लगाए अपने 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट

 Aero India Show 2025

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर सोमवार को एयरो इंडिया इवेंट की शुरुआत हो गई। ये 14 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्याटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। एयरो इंडिया शो का ये 15वां संस्करण था। शो में करीब 30 देशों के रक्षामंत्री या प्रतिनिधि और 43 देशों के वायु सेना प्रमुख और सचिव समेत रूस और अमेरिका ने अपने स्टील्थ फाइटर जेट शामिल किए हैं। शो के पहले 3 दिन बिजनेस विजिटर्स और आखिरी 2 दिन आम लोगों के लिए रहेंगे।

इनमें रूस का SU-57 और अमेरिका का F-35 भारत पहुंचे। रूस और अमेरिका कई मामलों में एक दूसरे के कट्‌टर रहे हैं लेकिन भारत को जेट बेचने के लिए एक साथ एक ही जगह पर आमने-सामने शांति से खड़े हैं। दोनों ही जानते हैं, भारत के लिए पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की जरूरत है। उसे पश्चिम में पाकिस्तान और चीन से मुकाबले के लिए इन विमानों की जरूरत है। दोनों इसी का फायदा उठाना चाहते हैं इसी के लिए दोनों ने भारत को कई ऑफिर दिए हैं।

एयरशो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में प्रयागराज के संगम पर आस्था का कुंभ चल रहा है और यहां अग्रणी प्रौद्योगिकियों का संगम’ एयरो इंडिया-2025’। आज की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी लाभ के आधार पर समान विचारधारा वाले देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

 Aero India Show 2025

अमेरिका और रूस अपने सबसे घातक स्टील्थ फाइटर जेट एक दूसरे के सामने खड़ा किए हैं। सिर्फ भारत के पास यह क्षमता है कि दो दुश्मनों को वह एक साथ ले आए। भारत में हो रहे ‘एयरो इंडिया’ मेगा इवेंट में अमेरिका और रूस दोनों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट शामिल हुए हैं। भारत के पड़ोस में सिर्फ चीन के पास पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट हैं।

 

चीन के J-35A को रडार नहीं पकड़ सकता, भारत के लिए अब यह टेंशन दोगुनी हो गई है, क्योंकि पाकिस्तान चीन से 40 J-35A खरीदने को लेकर बात कर रहा है। अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो दुनिया में पाकिस्तान पहला और इकलौता देश होगा, जिसके पास चीन का स्टील्थ फाइटर जेट का स्क्वाड्रन होगा। अमेरिका के बाद चीन इकलौता देश है, जिसके पास दो पांचवीं पीढ़ी का सैन्य विमान है। पाकिस्तान अपने एफ-16 और मिराज लड़ाकू विमानों के बेड़े को बदलना चाहता है।

 Aero India Show 2025

कौन सा विमान पड़ेगा सस्ता?
अमेरिका और रूस दोनों चाहते हैं कि उनकी भारत से डील हो जाए। क्योंकि भारत के साथ कोई भी डील अरबों डॉलर की होगी। रूस ने इच्छा जताई है कि वह भारत के साथ स्टील्थ फाइटर जेट का संयुक्त उत्पादन करने को तैयार है। इसके अलावा रूस को विश्वास है कि भारत के साथ उसकी डील हो जाएगी क्योंकि उसका पांचवीं पीढ़ी का सुखोई-57 विमान अमेरिका के एफ-35 की तुलना में सस्ता है। एक सुखोई-57 की कीमत 35 से 50 मिलियन डॉलर लगभग 4.5 अरब रुपए है। वहीं अमेरिका का एफ-35 की कीमत 80-110 मिलियन डॉलर के बीच है।

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि पहली बार एयरो इंडिया मेगा इवेंट में स्टील्थ क्षमताओं से लैस दुनिया के दो सबसे उन्नत पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान शामिल होंगे। एशिया का यह सबसे बड़ा एयर शो है। 10-14 फरवरी तक बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित होगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुल 42000 वर्ग मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में यह आयोजित होगा और 150 कंपनियों सहित 900 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे। यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा एयरो इंडिया होगा।

Breaking News News and Politics राज्य खबर