RBI Cuts Repo Rate
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए बड़ा तोहफा दिया है, जिससे अब यह घटकर 6.25% हो गया है। यह कटौती 5 साल बाद की गई है, जबकि आखिरी बार मई 2020 में रेपो रेट घटाया गया था।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि RBI ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है, जिससे यह घटकर 6.25% हो गया है।
RBI Cuts Repo Rate
क्या होगा असर?
- सस्ते होंगे लोन: होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन पर ब्याज दरें कम होंगी।
- EMI में कटौती: मौजूदा लोन ग्राहकों की मासिक किस्तें घटेंगी, जिससे खर्चों में राहत मिलेगी।
- खर्च और निवेश में बढ़ोतरी: कम ब्याज दर से लोग ज्यादा खर्च और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

पिछला रिकॉर्ड:
- आखिरी बार रेपो रेट में कटौती मई 2020 में की गई थी।
- इसके बाद फरवरी 2023 में आखिरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
गवर्नर का बयान:
RBI गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी दबाव में है और महंगाई दर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए यह कदम जरूरी था। जिससे मिडिल क्लास के लिए यह एक और बड़ी राहत है, जिससे उनके बजट पर बोझ कम होगा और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

