Prayagraj Fire
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालही में ताजा मामला शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 का है, जहां एक कैंप में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
वहीं खाक चौक थाने के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी से म मिली जानकारी के अनुसार, यह आग ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक कैंप में लगी थी। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रह कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Prayagraj Fire
गुरुवार को भी लगी थी आग, टेंट जलकर राख
इससे पहले गुरुवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-8 में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक एक टेंट पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसी दिन नवप्रयागम पार्किंग में कूड़े के ढेर में भी आग लग गई थी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते बुझा दिया।
कैसे लगी आग?
खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे। अलाव बुझाए बिना चले जाने के कारण हवा के चलते आग टेंट तक पहुंच गई और तेजी से फैल गई। टेंट से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक टेंट और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि जलता हुआ अलाव छोड़ने के कारण भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में आग लगी थी। नवप्रयागम पार्किंग में कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना के पीछे भी लापरवाही मानी जा रही है।
Prayagraj Fire
सावधानी बरतने के निर्देश
इन घटनाओं के बाद मेला प्रशासन ने सभी कैंपों और आयोजकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अलाव या किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री का प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जाए। साथ ही, अग्निशमन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में सुरक्षा को लेकर यह घटनाएं चिंता का विषय हैं। प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों को सतर्क रहना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
हाल ही में हुई प्रमुख घटनाएं:
- सेक्टर-18 में आग (वर्तमान घटना):
शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में कैंप में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि आग तुलसी चौराहे के पास एक कैंप में लगी थी। - गुरुवार, सेक्टर-8 में आग:
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में सुबह-सुबह आग लग गई थी। आग का कारण बिना बुझाए छोड़ा गया अलाव था, जो हवा के कारण टेंट तक पहुंच गया। आग बुझाने से पहले एक टेंट और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। - 30 जनवरी, सेक्टर-22 में भीषण आग:
इस दिन सेक्टर-22 में कई पंडालों में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। - 19 जनवरी, सेक्टर-19 में सिलेंडर ब्लास्ट:
सेक्टर-19 में एक सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। इस घटना में कई टेंट जलकर खाक हो गए थे। हादसे के बाद मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।
read more – RBI Cuts Repo Rate : मिडिल क्लास को बड़ी राहत, इनकम टैक्स छूट के बाद अब सस्ते होंगे लोन, EMI पर भी असर

