BCCL Dhanbad : BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का ऐक्शन, करोड़ों के घोटाले का आरोप

BCCL Dhanbad : BCCL धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का ऐक्शन, करोड़ों के घोटाले का आरोप

BCCL dhanbad

धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कुइया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में 22.16 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में BCCL के तत्कालीन महाप्रबंधक फूल कुमार दुबे समेत 8 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। ED आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर सकती है। बैंक खातों की जांच, संपत्ति जब्त करने और पूछताछ के लिए समन जारी किए जा सकते हैं। जिसके बाद भविष्य में कई गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है।

जानिए क्या है मामला?

2015 से 2018 के बीच फर्जी माप पुस्तकों, गलत रिकॉर्ड और बिलों के जरिए 35,30,769 क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन (OB) का अतिरिक्त निष्कासन दिखाया गया। जिसके कारण इससे BCCL को करीब 22.16 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ। इस घोटाले का खुलासा CMPDI, रांची और कोल इंडिया लिमिटेड के सतर्कता विभाग की संयुक्त औचक निरीक्षण टीम ने इसका का पर्दाफाश किया।

BCCL dhanbad

जांच का सफर:
  • जनवरी 2019: CBI धनबाद शाखा ने इस फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया था।
  • 2024: करीब 6 साल बाद अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।
कौन-कौन है आरोपी?
  • फूल कुमार दुबे – पूर्व GM, BCCL बस्ताकोला क्षेत्र
  • अरविंद कुमार झा – अपर महाप्रबंधक
  • मृत्युंजय कुमार सिंह – पूर्व क्षेत्र सर्वेक्षण अधिकारी
  • विष्णु कांत झा – पूर्व परियोजना पदाधिकारी, कुइया ओपन कास्ट
  • निमाई चंद्र घोष – पूर्व कोलियरी प्रबंधक
  • अरुण कुमार – पूर्व कोलियरी प्रबंधक
  • ललन कुमार सिंह – पूर्व कोलियरी सर्वेयर
  • मेसर्स एटी-लिब्रा बीपीएल (JV) – इस कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

READ MORE – CG Excise Department : चुनावी माहौल में आबकारी विभाग अलर्ट, सचिव ने ली बैठक, राजस्व टारगेट, मनपसंद ऐप और अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Breaking News National News and Politics