Legend 90 League : लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़ 6 फरवरी से रायपुर में! दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हो जाइए

Legend 90 League : लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़ 6 फरवरी से रायपुर में! दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हो जाइए

Legend 90 League

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। एक बार फिर से मैदान पर दिग्गज खिलाड़ियों को देखने का सुनहरा मौका आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़ 6 फरवरी 2025 से छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में होने जा रहा है।

read more – Delhi Election Voting : दिल्ली में 70 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदाताओं में जोश

इस ब्लॉकबस्टर टूर्नामेंट की शुरुआत छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले से होगी, जिसमें भारतीय क्रिकेट के सितारे सुरेश रैना और शिखर धवन एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि लीजेंड्स 90 लीग का सबसे खास पहलू इसका अनोखा प्रारूप है, जहां हर टीम को सिर्फ 90 गेंदों की पारी खेलने का मौका मिलेगा। यह फॉर्मेट तेज़-तर्रार क्रिकेट एक्शन, रणनीतिक चालों और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का रोमांच लेकर आएगा।

Legend 90 League

इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं:
  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • दिल्ली रॉयल्स
  • राजस्थान किंग्स
  • दुबई जायंट्स
  • गुजरात सैंपआर्मी
  • बिग बॉयज
  • हरियाणा ग्लेडियेटर्स

7 फरवरी से हर दिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को दोगुना रोमांच मिलेगा। 17 फरवरी को क्वालिफायर मुकाबले होंगे और 18 फरवरी को फाइनल मैच के साथ विजेता का ताज सजाया जाएगा।

लीजेंड्स 90 लीग का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी हैं:
  • सुरेश रैना, मार्टिन गप्टिल, अंबाती रायडू – छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • शिखर धवन, रॉस टेलर – दिल्ली रॉयल्स
  • हरभजन सिंह (कप्तान) – हरियाणा ग्लेडियेटर्स
  • ड्वेन ब्रावो – राजस्थान किंग्स
  • शाकिब अल हसन – दुबई जायंट्स

लीग के डायरेक्टर शिवेन शर्मा ने कहा, “सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान पर देखना बेहद रोमांचक होगा। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि उन यादों को दोबारा जीने का मौका है, जिन पर कभी दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई थीं।”

Legend 90 League

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव

यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास के पन्नों को फिर से जीवंत करने का मौका है। दिग्गजों का खेल, अनोखा फॉर्मेट और ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा इसे खास बनाते हैं। रायपुर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार अनुभव होने वाला है, जहां वे अपने पसंदीदा सितारों को लाइव एक्शन में देख सकेंगे।

लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग 2025, सभी टीमें और स्टार खिलाड़ी 
1. दुबई जायंट्स 

स्टार खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केविन ओ’ब्रायन, ब्रेंडन टेलर
अन्य खिलाड़ी: केनर लुईस, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच मसाकद्ज़ा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस प्रसन्ना

2. छत्तीसगढ़ वॉरियर्स 

स्टार खिलाड़ी: सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायुडु, अमित मिश्रा
अन्य खिलाड़ी: सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, विशाल कुशवाहा, अभिषेक सकूजा, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम

3. हरियाणा ग्लेडियेटर्स 

स्टार खिलाड़ी: हरभजन सिंह, चाडविक वाल्टन, पीटर ट्रेगो
अन्य खिलाड़ी: पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नीशम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुनारत्ने, इशांक जग्गी, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, मनन शर्मा

4. गुजरात सैंप आर्मी 

स्टार खिलाड़ी: युसुफ पठान, मोईनी अली, सौरभ तिवारी
अन्य खिलाड़ी: ओबस पिएनार, केसरिक विलियम्स, जेसल करिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर ज़ाद्रान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान
मौसिफ खान

Legend 90 League

5. बिग बॉयज 

स्टार खिलाड़ी: तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शेल गिब्स
अन्य खिलाड़ी: मैट प्रायर, इशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, उपल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण आरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया

6. दिल्ली रॉयल्स 

स्टार खिलाड़ी: शिखर धवन, रॉस टेलर, लेंडल सिमन्स
अन्य खिलाड़ी: दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद इमरीत, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना

7. राजस्थान किंग्स 

स्टार खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, कोरी एंडरसन, इमरान ताहिर
अन्य खिलाड़ी: अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज़ नदीम, फैज़ फज़ल, शादाब जकाती, जसकरन मल्होत्रा, जयकिशन कोलसावला, राजेश बिश्नोई, पंकज राव, शमीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दवलत जादरान, मनप्रीत गोनी

 

Breaking News Career Cricket International National News and Politics राज्य खबर स्पेशल स्पोर्ट