Delhi Election 2025 : कल होगा दिल्ली में विधानसभा चुनाव, BJP, AAP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

Delhi Election 2025 : कल होगा दिल्ली में विधानसभा चुनाव, BJP, AAP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

Delhi Election 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल, 5 फरवरी को मतदान होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30,000 दिल्ली पुलिस जवान, 150 पैरा मिलिट्री कंपनियां और 9,000 होमगार्ड चुनावी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे।

READ MORE – UP Train Accident : फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, दोनों लोको पायलट गंभीर, रेलवे राहत कार्य में जुटा

सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज वोटिंग के दौरान दिल्लीवासियों के लिए अहम चुनावी फैसला होगा। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे।

Delhi Election 2025

वही खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में, जिनमें 19% यानी 132 उम्मीदवार आपराधिक छवि के है। तो वहीं 81 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराधों के आरोप, इसके साथ ही 13 महिलाएं के खिलाफ अपराधों के आरोपी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 उम्मीदवारों में से 5 के पास 100 करोड़ या उससे अधिक संपत्ति। 3 भाजपा, 1 कांग्रेस, 1 AAP का। 28% उम्मीदवारों की उम्र 25-40 साल के बीच, 96 महिलाएं, और 46% उम्मीदवार 5वीं से 12वीं तक शिक्षित।

दिल्ली के लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन विफल रहा। तो वहीं भाजपा ने सभी 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। बता दें की पिछले चुनावों से स्विंग वोटर्स का प्रभाव दिखता है, जो दिल्ली की सत्ता में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

READ MORE – CG CONGRESS MANIFESTO 2025 : छत्तीसगढ़ चुनावों की सियासी गर्मी, कांग्रेस मंगलवार को जारी करेगी घोषणा पत्र

Breaking News National News and Politics