Site icon AB News.Press

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में आज थमेगा चुनाव प्रचार: AAP-BJP और Congress के दिग्गजों ने झोकी ताकत, 5 फरवरी को मतदान

Delhi Assembly Elections 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीन फरवरी यानी आज शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन AAP-BJP और Congress जैसे राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। तीनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता रोड शो और रैलियां कर अपनी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं।

इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की 20 से अधिक जनसभाएं हैं तो आम आदमी पार्टी की 9 रोड शो और रेलियां तय हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी प्रचार में दमखम लगाते दिख रहे हैं।


शाह, नड्डा और राजनाथ के रोड शो
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बुराड़ी के मुकुंदपुर चौक पर विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले है। दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जंगपुरा, बिजवासन से लेकर द्वारका में क्रमश: तीन जनसभाएं करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छतरपुर और मोती नगर में दो रोड शो करेंगे।

कहां सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में, कहां सबसे कम
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें सबसे ज्यादा कैंडिडेट नई दिल्ली विधानसभा सीट पर है, यहां से कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वहीं सबसे कम पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में है, इन दोनों सीटों पर 5-5 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी।

बंद रहेंगी शराब दुकान
दिल्ली विधानसभा चुनावों के चलते आज शाम से शराब की दुकानें मतदान की शाम तक बंद रहेंगी। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा को भी निर्देश भेजे हैं। जिसमें इलेक्शन के चलते दिल्ली की सीमा से लगने वाले इलाकों में शराब की दुकानें बंद करने की बात कही है।

Permalink: https://abnews.press/cg-crime-5/

Exit mobile version