CG CRIME
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के खमतराई मुरूम खदान क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जहाँ दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के युवक ने चाकू से हमला किया, और बीच-बचाव करने आए एक युवक को भी घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया, चाकूबाजी मामले में कड़ी पूछताछ जारी
एएसपी बिलासपुर उदयन बेहार ने बताया कि यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर महामाया आईटीआई के पीछे हुई, जहां दो पक्षों के बीच वाद-विवाद के चलते श्रवण साहू और उनके दो साथियों पर दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घायलों का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले की पूरी जानकारी मिल सके।

