CG Nikay Chunav 2025
आरंग। जहां एक ओर नगरीय निकाय चुनावों में कई जिलों से भाजपा के प्रत्याशियों को वॉकओवर मिलने से निर्विरोध निर्वाचित विजयी हुए है। तो वहीं दूसरी ओर आरंग विधानसभा के समोदा नगर पंचायत में भाजपा के साथ बड़ा खेला हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबंर 15 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी हेमलाल मिरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं।

इस घटना के बाद से जहां एक ओर भाजपा में खलबली मच गई, तो वहीं नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मिरी गायब हो गए थे। जिसके बाद भाजपा समोदा मंडल ने हेमलाल के अपहरण होने की शिकायत दी। शिकायत में कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक और उनके भाई संजय चेलक पर हेमलाल मिरी को अगवा करने का आरोप लगाया गया।
CG Nikay Chunav 2025
इधर भाजपा पार्षद प्रत्याशी हेमलाल शनिवार देर शाम अपने पिता के साथ आरंग थाना पहुंचे और भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर उनके और उनके परिवार पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है।
गौरतलब है कि राजनीतिक दलों के भीतर टिकट वितरण की प्रक्रिया और उससे जुड़े अंतर्विरोधों को दर्शाती है। वहीं हेमलाल मिरी की शिकायत यह दिखाती है कि पार्टी के भीतर आंतरिक राजनीति और रणनीतिक फैसले किस तरह से किसी उम्मीदवार के चुनावी भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।
CG Nikay Chunav 2025
वहीं भाजपा प्रत्याशी हेमलाल का कहना है कि उन्हें ऐसे वार्ड से टिकट दिया गया जहां उनका कोई जनाधार नहीं है, जिससे उनकी जीत की संभावनाएं कम हो गईं। इस स्थिति में उन्होंने स्वेच्छा से नामांकन वापस ले लिया, जो यह संकेत देता है कि उन्होंने पार्टी के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का तरीका अपनाया।
हेमलाल मिरी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उन्होंने समोदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 से अपना नामांकन स्वेच्छा से वापस लिया है और अपहरण की खबरें गलत हैं। इस प्रकार, यह मामला राजनीतिक दबाव या व्यक्तिगत निर्णय के इर्द-गिर्द घूमता नजर आता है, जिसमें पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई है।

