Site icon AB News.Press

CG Accident News : NH पर भीषण हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, 6 घायल

CG Accident News

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार की सुबह सड़क हादसों से दहल गई। गुरुर और बालोद थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर जा रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नेशनल हाईवे 30 पर मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रक पहले एक ट्रैक्टर से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

दूसरा हादसा बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पडकीभाट के पास हुआ, जहां दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है।

read more – CG Nikay Chunav 2025 : समोदा नगर पंचायत में सियासी भूचाल, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापसी से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध विजयी

Exit mobile version