BIG BREAKING : चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के बाद 5,000 मुर्गियां, 12,000 चूजे और 17,000 अंडे नष्ट किए गए

BIG BREAKING : चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के बाद 5,000 मुर्गियां, 12,000 चूजे और 17,000 अंडे नष्ट किए गए

BIG BREAKING

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आपातकालीन बैठक बुलाकर स्थिति पर काबू पाने के लिए त्वरित कदम उठाए।

वहीं पोल्ट्री फार्म की पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया। इसके अलावा, भारत सरकार के एक्शन प्लान के तहत पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया।

तो वहीं 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गी और अंडे की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है, ताकि बर्ड फ्लू के प्रसार को रोका जा सके।

read more – ACCIDENT IN MAHA KUMBH 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में फिर हादसा, फाफामऊ में टूटा पीपा पुल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सैकड़ों श्रद्धालु दबे होने की आशंका

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर