Site icon AB News.Press

BPSC Students Protest : BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, फैसले का इंतजार

BPSC Students Protest

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को लेकर आज 31 जनवरी को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमे सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया जा सकता है कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं। बता दें कि परीक्षा को रद्द करने की मांग के लिए पिछले दिन पटना में उम्मीदवारों द्वारा 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया गया, जिसमें कैंडिडेट्स और पुलिसकर्मियों के बीच झड़पें भी हुईं।

वहीं हाईकोर्ट ने बीपीएससी से एफिडेविट की मांग की थी और पहले 30 जनवरी तक जवाब देने का निर्देश दिया था। हालांकि, बीपीएससी 70वीं पीटी पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है। कई याचिकाएं, जिनमें प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की याचिका भी शामिल है, इस परीक्षा के पुनः आयोजित करने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई हैं। सभी याचिकाओं को एक साथ सुना जा रहा है, और आज के फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

read more – Budget Session 2025 : 31 जनवरी से राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के साथ बजट सत्र का आगाज, विपक्ष के तेवर तीखे, कल पेश होगा आम बजट

BPSC Students Protest

इस तर्क में वकील वाईबी गिरी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया था, जो परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं।

BPSC Students Protest

इन सब तर्कों के आधार पर वकील ने मांग की कि आयोग को 13 दिसंबर और 4 जनवरी की परीक्षा के परिणाम प्रकाशित करने से रोका जाए, और उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के एक फैसले का उदाहरण दिया जिसमें समान परिस्थितियों में निर्णय लिया गया था। यह मामला परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता, और आयोग के द्वारा नियमों का पालन करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

read more – Delhi Vidhan Sabha Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक माहौल गर्म, आज पीएम मोदी की द्वारका में दूसरी रैली, जनसभा को करेंगे सम्बोधित

 

 

 

Exit mobile version