panchayat elections announcement: छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनावों का ऐलान, 11 वोटिंग, 15 फरवरी को नतीजे

panchayat elections announcement: छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनावों का ऐलान, 11 वोटिंग, 15 फरवरी को नतीजे

panchayat elections announcement

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही आचार संहिता 20 जनवरी यानी आज से लागू हो गई है। नया रायपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

panchayat elections announcement

नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी से होंगे जबकी 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। नगरीय निकाय एक चरण में होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव तीन चरणों में होंगे, ग्रामीण क्षेत्र में 17 फरवरी, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा।

बेफिकर होंगी बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाएं
जिस तरह से नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाने का ऐलान हुआ ऐसे में बोर्ड और प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सवाल उठे हैं ऐसे में आयोग ने आश्वत किया है कि चुनावों के कारण परीक्षााओं पर कोई असर नहीं होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री, डीजीपी, और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों के कलेक्टर और एसपी की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया तेज हो जाएगी और अगले एक महीने में चुनाव संपन्न कराए जाने की उम्मीद है।

चुनाव ईवीएम से ही होगा। बैलेट पेपर से चुनाव कराने से आयोग का इनकार।

कितने साल में कितने वोटर बढ़े
छत्तीसगढ़ में 21 साल में 17 लाख शहरी वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश में निकाय चुनाव साल 2004 में हुए थे। तब प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। उस समय मतदाताओं की कुल संख्या 28 लाख 34 हजार 547 थी। जो बढ़कर 44 लाख 87 हजार 668 हो गई है।

Breaking News