Site icon AB News.Press

Sai Cabinet Meeting : आचार संहिता से पहले सरकार का मास्टरस्ट्रोक, साय कैबिनेट की अहम बैठक में बड़े ऐलानों की संभावना

Sai Cabinet Meeting

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बता दें कि चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है।

आचार संहिता के पहले कैबिनेट की ये आखिरी बैठक हो सकती है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार चुनाव से ठीक पहले कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है, जो राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी हो सकती हैं। आपको बता दें कि कल यानि 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी किया गया।

Sai Cabinet Meeting

30 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे:

आज की बैठक से भी ऐसे कई अहम निर्णय और घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी माहौल में सरकार किन बड़े कदमों की घोषणा करती है।

Exit mobile version