Chhattisgarh Naxal Arrest : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामान बरामद

Chhattisgarh Naxal Arrest : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामान बरामद

Chhattisgarh Naxal Arrest

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर जिले में डीआरजी (District Reserve Guard) और बीएसएफ (Border Security Force) की संयुक्त टीम ने 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को गिरफ्तार किया है।

 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह सफलता सीतरम और कोंगे के जंगल में एक सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान मिली। ऑपरेशन बुधवार को छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर सरहदी जंगल में शुरू किया गया था, जहां बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Chhattisgarh Naxal Arrest

सीतरम और कोंगे के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में रावघाट और परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, और इस दौरान राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी (39), जो दुर्गुकोंडल के कतरुकुरूषबोड़ी का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली जंगल-पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भाग गए।

बता दें कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की, जिसमें एक भरमार, एक देशी एयरगन पिस्टल, 7 देशी बीजीएल सेल, 2 खाली बीजीएल सेल, ड्रिल मशीन, डिजिटल मल्टीमीटर, चार्जर, नक्सली वर्दी और विभिन्न वोल्टेज की बैटरियां शामिल थीं। इस पूरे ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित रहे और पहले के अभियान में नक्सलियों का एक पुराना डेरा भी नष्ट कर दिया गया था।

read more – U19 Women’s T20 World Cup 2025 : भारतीय शेरनियां है तैयार! आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़, आज से शुरू होगा टूर्नामेंट

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर