Chhattisgarh News : किरण सिंहदेव ने भरा नामांकन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दोबारा दावेदारी, आज होगी ऐतिहासिक घोषणा…..

Chhattisgarh News : किरण सिंहदेव ने भरा नामांकन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दोबारा दावेदारी, आज होगी ऐतिहासिक घोषणा…..

Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंहदेव का नामांकन दाखिल किया गया है, और अंतिम समय तक उनका ही नामांकन जमा हुआ, जिससे उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। औपचारिक घोषणा 17 जनवरी यानि की आज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा रायपुर में की जाएगी। वहीं नामांकन की इस प्रक्रिया में सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई बड़े नेताओं ने किरण सिंहदेव को बधाई दी।

गौरतलब है कि जब प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई थी, उसके बाद से लगातार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा शुरू हो गई थी। अगल प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे। तो वहीं किरण सिंह देव को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की भी चर्चा थी। लेकिन उनके नामांकन भरने के बाद सभी तरह के कयासों पर विराम लग गया है। अब सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। बता दें कि 16 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन इस मौके पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

राजनीतिक अनुभव:

किरण सिंहदेव ने जगदलपुर से 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने।

  • 1998-2000: भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष
  • 2002-2005: जिला अध्यक्ष
  • 2005-2009: प्रदेश महामंत्री
  • 2009-2014: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर