Site icon AB News.Press

CG Bijapur Naxalite Encounter Update: बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, डेढ़ हजार जवानों द्वारा 3-4 नक्सलियों को ढेर किया!

CG Bijapur Naxalite Encounter Update

रायपुर\ बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुठभेड़ जारी है। जानकारी है कि अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। करीब डेढ़ हजार सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलसियों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच जानकारी है कि कुछ जवानों के जख्मी होने की भी खबर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

CG Bijapur Naxalite Encounter Update

इसी दौरान दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।

पुलिस ने कहा था कि दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।

CG Bijapur Naxalite Encounter Update

IED की चपेट में आए जवान
गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों ने इलाके में पहले से ही IED लगा रखी थी। इसी दौरान जवानों के पैर का दबाव IED पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैर में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

Exit mobile version