Bhopal Biggest 3D Rangoli : शिखा शर्मा ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली, सीएम मोहन यादव ने दिया विश्व रिकॉर्ड का खिताब

Bhopal Biggest 3D Rangoli : शिखा शर्मा ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली, सीएम मोहन यादव ने दिया विश्व रिकॉर्ड का खिताब

Bhopal Biggest 3D Rangoli

भोपाल। यह अद्भुत रंगोली मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित युवा दिवस के मौके पर शौर्य स्मारक में प्रस्तुत की गई, जो सचमुच एक आकर्षण का केंद्र बन गई। स्वामी विवेकानंद की विशाल 3डी रंगोली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह रंगोली 18,000 स्क्वेयर फीट में बनाई गई थी, और इसे बनाने में 4,000 किलो रंगों का इस्तेमाल हुआ। रंगोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नजर आये।

read more – Baloda Bazar Road Accidents : बलौदाबाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाशें

इस रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया है। आप को बता दें कि शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। शिखा को रंगोली क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। इस रंगोली को तैयार करने के लिए लगभग 48 घंटे का समय लगा था।

Bhopal Biggest 3D Rangoli

शिखा की कला शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने नेपाल और थाईलैंड में उत्कृष्टता पुरस्कार जीतने के साथ ही जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। इसके अलावा, शिखा ने दसवीं कक्षा से ही बच्चों को कला सिखाना शुरू किया था और अब तक उन्होंने करीब 70,000 बच्चों को कला की शिक्षा दी है। उनका यह समर्पण और योगदान कला शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक है।

वहीं युवा दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” की शुरुआत भी की गई, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। यह मिशन स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक सोच पर आधारित है, और इसका शुभारंभ 12 जनवरी को हुआ।

read more – CG Naxal Encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 3 नक्सली ढेर, भोपालपटनम के जंगलों में सुबह से गोलीबारी

 

Breaking News National News and Politics