Tiku Talsania Suffered Heart Attack : मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में किया गया भर्ती

Tiku Talsania Suffered Heart Attack : मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में किया गया भर्ती

Tiku Talsania Suffered Heart Attack

मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टीकू 70 साल के हैं। वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि अभिनेता टीकू तलसानिया ने फिल्मों और टेलीविजन दोनों में की काम किया। टीकू तलसानिया ने अंदाज अपना अपना, देवदास, स्पेशल 26 जैसी क्लासिक फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो उतरन में काम कर चुके है। हाल ही में वे राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दिखाई दिए थे।

Tiku Talsania Suffered Heart Attack

टीकू तलसानिया का करियर

टीकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। दो साल बाद, उन्होंने प्यार के दो पल, ड्यूटी और असली नकली से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहां से उनके करियर ने उड़ान भरी और वे बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1 और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में अपने मनोरंजक अभिनय से घर-घर में मशहूर हो गए। वहीं इसके अलावा तलसानिया ने गोलमाल है भाई सब गोलमाल है, जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट और सजन रे फिर झूठ मत बोलो जैसे लोकप्रिय शो के साथ भारतीय टेलीविजन में कई योगदान दिए हैं।

टीकू तलसानिया ने दीप्ति तलसानिया से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। बेटा रोहन तलसानिया, जो एक संगीतकार हैं, और बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों जैसे वीरे दी वेडिंग, आई हेट लव स्टोरीज़, और कुली नंबर 1 में अभिनय किया है।

read more – Pran Pratishtha Anniversary : रामलला प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ, पंचामृत अभिषेक, गंगाजल स्नान और भव्य श्रृंगार के साथ विशेष पूजा सम्पन्न

 

 

Breaking News Knowledge National News and Politics