Dewas Murder News
देवास। मध्य प्रदेश के देवास में महिला की लाश मिलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्रीज से बदबू फैलने लगी। वहीं जांच में पता चला है कि महिला की हत्या करीब 9 महीने पहले की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया और फरार हो गए थे।

read more – E-Cabinet in MP : मध्य प्रदेश में शुरू होगी ई-कैबिनेट, उत्तराखंड में चार साल पहले हुई थी शुरुआत
जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय पाटीदार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।
Dewas Murder News
घटना शहर के वृंदावन धाम कॉलोनी के एक मकान में हुई। शुक्रवार दोपहर, पड़ोसियों ने मकान से आ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और फ्रिज से महिला का शव बरामद किया। मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का था, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को किराए पर दिया था।
संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर चला गया था, लेकिन कुछ कमरे उसने खाली नहीं किए थे और कभी-कभी वह अकेला वहां आता-जाता था। पुलिस ने शव की पहचान की और शव को एफएसएल टीम के आने के बाद फ्रिज से बाहर निकाला जाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
आरोपी संजय ने बताया कि वह पांच साल तक प्रतिभा के साथ रहा और उसे उज्जैन से देवास लेकर आया था। जनवरी 2024 में जब प्रतिभा ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो संजय परेशान हो गया। उसने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मार्च 2024 में संजय ने प्रतिभा का गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शव को फ्रिज में रख दिया, जिसे कपड़े से ढक कर कमरे को बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू की है।

