Site icon AB News.Press

Chhattisgarh chimney Collapse : मुंगेली में निर्माणाधीन स्टील प्लांट की चिमनी गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे, कई मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh chimney Collapse

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से करीब 30 लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 8-9 लोगों की मौत की खबर है। यहां लोहे के पाइप बनाने की फैक्ट्री का निर्माण हो रहा था।

read more – Korba News : कोरबा के सरकारी आवासीय स्कूल की 11वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, प्रशासनिक लापरवाही उजागर, आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है, और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। यह हादसा सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी की ओर संकेत करता है, और जांच के बाद इसके कारणों का खुलासा हो सकता है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh chimney Collapse

मिली जानकारी के अनुसार सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक्सटेंशन वर्क हो रहा था। मजदूर अपना कार्य कर रहे थे कि तभी अचानक से प्लांट की चिमनी गिर गई। चिमनी गिरते ही वहां काम कर रहे 30 के करीब मजदूर इसकी चपेट में आ गए। फैक्ट्री की चिमनी मजदूरों के ऊपर पर गिरते ही चीख पुकार मच गई।

आस-पास के जिलों बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा से आपदा एवं प्रबंधन टीम को बुलाई गई है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है। बताया जाता है कि जब हादसा हुआ, उस समय मजदूर लंच कर रहे थे। प्लांट में पाइप बनाने की फैक्ट्री तैयार की जा रही थी।

Chhattisgarh chimney Collapse

घटनास्थल पर स्थानीय लोग और मजदूर बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं और अपनी मांगें रख रहे हैं। उनका कहना है कि मलबे में दबे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए, हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए प्लांट प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी। इसके अलावा, प्लांट को जल्द शुरू करने के लिए निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई।

यह घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की कथित लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। प्रशासन को जल्द से जल्द मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

read more – BJP Mayoral Candidates : 25 जनवरी तक महापौर उम्मीदवार घोषित करेगी BJP, भाजपा ने तेज की चुनावी रणनीति

Exit mobile version