Site icon AB News.Press

CG Surajpur Murder News: बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर के बाद सूरजपुर में पत्रकार के परिवार पर हमला, 3 लोगों की हत्या

CG Surajpur Murder News

सुरजपुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद अब सूरजपुर में एक पत्रकार की मां, पिता और भाई की हत्या कर दी गई है। शुरुआत से लेकर पत्रकारों के खिलाफ हमले का ये दूसरा ताजा मामला है।

पुलिस के अनुसार सूरजपुर जिले में पत्रकार के माता-पिता और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पूरे इलाके सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार है। फिलहाल मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है।

्र

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गावा चौकी क्षेत्र की है। जगन्नाथपुर में पत्रकार का परिवार रहता था। शुक्रवार को संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 साल) अपनी मां बसंती टोप्पो (55 साल) और पिता माघे टोप्पो (57 साल) के साथ खेती करने पहुंचे।

इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के भाई के परिवार के 6-7 लोग भी पहुंच गए। देखते देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद शनिवार को दोपहर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पत्रकार के पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में पत्रकार की माता, पिता और छोटे भाई की मौत हो गई।

SDM कोर्ट में केस विवाचाधीन
जिस जमीन को लेकर बवाल हुआ उसमें पहले हमलावर परिवार खेती-बाड़ी करता था। हालांकि लंबे समय से SDM कोर्ट प्रतापपुर में मामला विचाराधीन था। इसके बाद कोर्ट से मृतक परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। फैसले के बाद पीड़ित परिवार खेती बाड़ी करने पहुंचा इसी दौरान उन पर हमला हो गया।

Exit mobile version