Site icon AB News.Press

Rajpal Yadav Passed Away : “दिग्गज नेता राजपाल यादव का निधन, लंबे समय से थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सैफई में शोक की लहर….

Rajpal Yadav Passed Away

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का आज सुबह निधन हो गया। राजपाल यादव, जो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई थे, ने तड़के 4 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

बता दें कि राजपाल यादव के बेटे अंशुल यादव मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। बता दें कि राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता यादव परिवार की पहली महिला थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। उसके बाद में अन्य महिलाएं भी राजनीति में सक्रिय हुईं।

उनके निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सैफई रवाना हो गए। अखिलेश यादव ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शिवपाल सिंह यादव पहले से ही इटावा में मौजूद हैं।

राजपाल यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

READ MORE – Raipur Cow Slaughter : रायपुर के होटलों में परोसा जा रहा गौ मांस, मामले में महिलाएं भी शामिल! एक संदेही हिरासत में

Exit mobile version