Site icon AB News.Press

Lakhimpur Kheri CO VIdeo: सीओ का धमकी भरा वीडियो वायरल ‘रखे रहो लाश, एक भी मांग पूरी नहीं होगी’, लखीमपुर खीरी में शव को लेकर मचा बवाल

Lakhimpur Kheri CO VIdeo

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शराब तस्करी में युवक को हिरासत में लेकर जमकर पिटाई की जिससे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार न करने फैसलाकर हाईवे जाम कर दिया। दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की हृदयहीनता करार दिया।

मामला लखीमपुर खीरी में मझगई थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार को जब शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को बुरी तरह पीटा और उसके शव को लावारिस की तरह अस्पताल में छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से शव छीन लिया और परिजनों और प्रदर्शनकारियों को लाठियां भांजकर हटा दिया।

Lakhimpur Kheri CO VIdeo

परिजनों की मांगे पर सीओ की धमकी
परिजनों का कहना है कि वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इन मांगों में मझगई और निघासन थाना के सस्पेंशन और 30 लाख रुपये का मुआवजा शामिल था। इस पर सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने परिजनों समझाने पहुंचे लेकिन सीओ ने उखड़े हुए लहजे में धमकी दे डाली और कहा, ‘ना मझगईं थाना सस्पेंड होगा, न ही निघासन थाना सस्पेंड होगा, मुआवजा भी नहीं मिलेगा। जितने दिन रखना है रख लो इस डेड बॉडी को घर पर ही। सीओ का ये वीडियो “सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इससे विवाद और बढ़ गया। वीडियो में सीओ का आक्रामक रुख साफ देखा जा सकता है, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।

Exit mobile version