RAIPUR CORPORATION : रायपुर निगम में सामान्य महिला महापौर, बिलासपुर- भिलाई में OBC, दुर्ग महिला OBC के लिए आरक्षित

RAIPUR CORPORATION : रायपुर निगम में सामान्य महिला महापौर, बिलासपुर- भिलाई में OBC, दुर्ग महिला OBC के लिए आरक्षित

RAIPUR CORPORATION

रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। रायपुर नगर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया। बिलासपुर नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।

बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। बता दें कि आरक्षण की प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में चल रही है।

read more – Legend 90 League 2025 : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द होने जा रहा ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’, 6 से 18 फरवरी तक होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

 

WhatsApp पर DA NEWS PLUS WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें:          https://whatsapp.com/channel/0029Vatsv5zJ93wTD93WKx0B

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर