Naxal Attack in Bijapur
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट कर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी।
इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

Naxal Attack in Bijapur
जानकारी के मुताबिक बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।
IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना भेज्जी और कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र के बीच हुई है। जवान रुटीन सर्च ऑपरेशन के बाद वापस कैंप लौट रहे थे।
Naxal Attack in Bijapur
इसी दौरान उनकी गाड़ी IED की चपेट में आ गई। बस्तर आईजी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया गया है।

मौके पर आला अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई है। घटना में शहीद हुए ड्राइवर का नाम तुलेश्वर राना है जो ग्राम आरापुर, जगदलपुर का रहने वाला था।

IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की सूची
- डीआरजी HC 957 – बुधराम कोरसा पिता श्री पाण्डू कोरसा – ग्राम बड़े तुंगाली, पोस्ट थाना जांगला, जिला बीजापुर
- बस्तर फाईटर्स C/1329 – सोमड़ू वेट्टी पिता श्री सन्नू वेट्टी – ग्राम परचेली बंडीपारा थाना कटेकल्याण तह0 कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा
- बस्तर फाईटर्स C/1332 – सुदर्शन वेट्टी पिता श्री आषा राम व़्अम – ग्राम पो0 गुमलनार गिरसापारा थाना गीदम तह0 गीदम जिला दंतेवाडा
- बस्तर फाईटर्स C/1389- सुबरनाथ यादव पिता श्री श्रीधर यादव – ग्राम पो0 छोटे तुमनार थाना गीदम तह0 गीदम जिला दंतेवाड़ा
- बस्तर फाईटर्स C/1229 – हरीश कोर्राम पिता गोन्डू – पता गढ़मिरी पोस्ट नकुलनार थाना कुआकोण्डा, तह0कुआकोण्ड़ा जिला दन्तेवाड़ा
- डीआरजी C/263 – डूम्मा मरकाम पिता श्री आयतु मरकाम – ग्राम पंचायत मड़कामीरास पोस्ट गुमियापाल थाना किरन्दुल तहसील बड़े बचेली जिला दन्तेवाड़ा
- डीआरजी C/1098 – पण्डरू राम पोयाय पिता स्व0 श्री जोगा पोयाम – ग्राम कावड़गाॅंव रीमापारा पोस्ट कावड़गाॅव थाना कटेकल्याण तह0 दन्तेवाड़ा जिला दन्तेवाड़ा
- डीआरजी C/1453 बामन सोढ़ी पिता स्व0 श्री हड़मा सोढ़ी – ग्राम करकावाड़ा पोस्ट नेलसनार थाना बांगापाल तह0 भैरमगढ़ जिला बीजापुर
- वाहन चालक (सिविल) – तुलेश्वर राना – ग्राम आरापुर जगदलपुर
read more – Earthquake in Bihar : बिहार के कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, यूपी और दिल्ली-NCR में भी महसूस किये गए झटके

