Site icon AB News.Press

bijapur Naxalites blast soldiers’ vehicle: इस साल का पहला नक्सली हमला, जवानों के वाहन को बम से उड़ाया, 9 जवानों के शहीद

bijapur Naxalites blast soldiers’ vehicle

बीजापुर। बस्तर अंचल से दुखद खबर सामने आई है। बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर बम से उड़ा दिया है। हमले में 9 जवानों के शहीद है।  बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने जवानों की बख्तर बंद वाहन को निशाना बनाया है। इससे पहले भी बीजापुर में ही जवानों को आईईडी बरामद कर डिस्फ्यूज कर दिया था।

वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों को भी मार गिराया था।

इतना ही नहीं 3 दिन पहले ही गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। DRG यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे।

 

 

 

Exit mobile version