Site icon AB News.Press

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Delhi Election 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी हैं। इस लिस्ट में जिन बड़े नामों का ऐलान किया गया है उनमे नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को अपना उम्मीदवार बना कारण चुनावी मैदान में उतरा है।

वही इसके अलावा कालकाजी सीट से रमेश विधुड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें कि पहली लिस्ट में बीजेपी ने कई बड़े नामों का ऐलान किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। तो कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार की घोषणा की है। गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द ही होने वाला है।

read more – Delhi Crime : दिल्ली में स्कूल के बाहर छात्र की निर्मम हत्या, चाकूबाजी में 14 साल के छात्र की मौत, 7 संदिग्ध गिरफ्तार

 

Exit mobile version