Delhi Crime : दिल्ली में स्कूल के बाहर छात्र की निर्मम हत्या, चाकूबाजी में 14 साल के छात्र की मौत, 7 संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi Crime : दिल्ली में स्कूल के बाहर छात्र की निर्मम हत्या, चाकूबाजी में 14 साल के छात्र की मौत, 7 संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi Crime

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शकरपुर में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 (RSBP-2) के बाहर 3 जनवरी को एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एक्सट्रा क्लास के बाद बाहर निकल रहे एक 14 वर्षीय छात्र ईशु गुप्ता की हत्या कर दी गयी।

पुलिस की जांच के मुताबिक, पीड़ित और एक अन्य छात्र के बीच स्कूल में विवाद हुआ। इसी विवाद में दूसरे छात्र ने बाहर से अपने तीन-चार साथियों को बुलाकर दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

read more – Delhi Crime : दिल्ली में स्कूल के बाहर छात्र की निर्मम हत्या, चाकूबाजी में 14 साल के छात्र की मौत, 7 संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi Crime

जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शकरपुर में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 के बाहर 3 जनवरी 2025 को हुई। जब ये घटना घटी, उस समय छात्र एक्सट्रा क्लास के बाद बाहर निकल रहे थे। तभी स्कूल के बाहर 14 वर्षीय ईशु गुप्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

पुलिस की जांच के मुताबिक, घटना में मारे गए छात्र और एक अन्य छात्र के बीच स्कूल में हुआ विवाद हिंसा में बदल गया जिसमे ईशु की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद में दूसरे छात्र ने बाहर से अपने तीन-चार साथियों को बुलाकर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। एक हमलावर सकला ने ईशू की दाहिनी जांघ में चाकू मार दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Delhi Crime

7 संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शकरपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शकरपुर पुलिस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड और स्पेशल स्टाफ की टीमों को हमलावरों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है वारदात में शामिल सभी आरोपित नाबालिग है। पुलिस ने घटना के संबंध में 07 संदिग्धों को पकड़ा है और उनकी भूमिका और उद्देश्यों की जांच कर रही है।

read more – Bhopal Accident : भोपाल एयरपोर्ट पर भीषण हादसा, लोडिंग ऑटो और बोरवेल मशीन की टक्कर में दो लोगो की मौत, दो की हालत गंभीर

 

Breaking News National News and Politics