Site icon AB News.Press

Raipur Mowa over bridge : आज से 8 जनवरी तक बंद रहेगा शहर मोवा ओवरब्रिज, नए सिरे से होगा डामरीकरण का काम

Raipur Mowa over bridge

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मोवा ओवर ब्रिज 6 दिनों के लिए यानि आज से लेकर 8 जनवरी तक बंद रहेगा। बता दें कि मोवा ओवरब्रिज का फ्लाइओवर का वजन बढ़ गया है। जिस वजह से मिलिंग मशीन से पीडब्ल्यूडी कि डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण की जाएगी।

इसलिए 3 से 8 जनवरी तक फ्लाइओवर से आवाजाही बंद रहेगी। पंडरी, मोवा, सड्डू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंडरब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की और डायवर्ट किया गया है। आपको बता दें कि PWD विभाग ने ओवरब्रिज की मरमत के लिए 81 लाख का टेंडर जारी किया है।  बता दें कि ओवरब्रिज के शुरू होने के बाद वन-वे करने से ट्रैफिक फसेगा, जिससे अंडरब्रिज में जाम लगेगा।

Exit mobile version