National  Sports Awards 2024: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, मनु भाकर-गुकेश समेत चार को खेल रत्न, 34 को अर्जुन पुरस्कार और 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा

National Sports Awards 2024: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, मनु भाकर-गुकेश समेत चार को खेल रत्न, 34 को अर्जुन पुरस्कार और 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा

National Sports Awards 2024

नई दिल्ली।  खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सभी विजेताओं को सम्मानित करेंगी।  सम्मानित खिलाड़ियों में मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न के साथ 34 को अर्जुन पुरस्कार और 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा।

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सभी विजेताओं को सम्मानित करेंगी। सम्मानित खिलाड़ियों में मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न के साथ 34 को अर्जुन पुरस्कार और 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा।

इन्हें क्यों मिला खेल रत्न
मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। 22 साल की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। दूसरी ओर पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने ओलंपिक में पदक जीता।

18 साल के डी गुकेश चेस के सबसे युवा विश्व चैंपियन बने। वे पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। इसी तरह पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।

34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वहीं, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल यूनिवर्सिटी विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिलेगी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फर्स्ट रनरअप और अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी सेकेंड रनरअप रही।

क्यों दिए जाते राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड
भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार इस कैटेगरी में किसी को भी यह पुरस्कार नहीं दिया गया। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार
पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

Breaking News स्पोर्ट