Mahakumbh 2025 :  महाकुम्भ के अस्थायी अस्पताल में हुआ पहला प्रसव,  महिला ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारियों से गूंजा पूरा परिसर,

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ के अस्थायी अस्पताल में हुआ पहला प्रसव, महिला ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारियों से गूंजा पूरा परिसर,

Mahakumbh 2025

प्रयागराज। महाकुंभ नगरी यानि प्रयागराज में महाकुंभ की बड़ी धूम है जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां भी कर ली है। बता दें कि महाकुम्भ की शुरुआत होने में अभी कुछ दिन बचे है इससे पहले ही एक खुशखबरी आई है। महाकुंभ नगर में बनाए गए अस्‍थाई अस्‍पताल में रविवार को एक महिला की सफल डिलीवरी करवाई गयी।

READ MORE – BPSC Students Protest : BPSC परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद मचा बवाल, AISA ने किया बिहार बंद का ऐलान

महिला ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया। इस अस्‍पताल में जन्‍मा यह पहला बच्‍चा है। महाकुंभ शुरू होने से पहले ही सेंट्रल हॉस्पिटल के चिकित्‍सकों ने सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई है। महिला ने बच्‍चे का नाम भी कुंभ रख दिया है। अभी जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित है।

बता दें कि 20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 2.4 किलो है। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल से एंबुलेंस से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित अस्थाई अस्पताल में पहली बार डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यहां लेबर रूम भी स्थापित किया गया है।

श्रद्धालुओं का रखा जाएगा खास ख्याल

बता दें कि महाकुंभ नगरी में व्यवस्थाओं के लिए 6 हजार करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। जिससे समूचे प्रयागराज की अवस्थापना सुविधा के साथ यूपी के 76वे ज़िले महाकुंभनगरी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं एयरपोर्ट में भी विशेष तरह की तैयारियां की जा रही है।

महाकुंभ 2025 में कब लगेगी आस्था की डुबकी?
  • 13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति
  • 29 जनवरी 2025 – मौनी अमावस्या
  • 3 फरवरी 2025- वसंत पंचमी
  • 4 फरवरी 2025- अचला नवमी
  • 12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि

READ MORE – ISRO Spadex Mission : आज साल के आखिरी दिन ISRO रचेगा इतिहास, अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट्स मिशन की लॉन्चिंग

 

Breaking News National News and Politics Religion