Raipur Accident : रायपुर के हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में बड़ा हादसा, खौलते लावा की भट्ठी में जिन्दा जलने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Raipur Accident : रायपुर के हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में बड़ा हादसा, खौलते लावा की भट्ठी में जिन्दा जलने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Raipur Accident

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में शनिवार की देर रात हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में 2 ऑपरेटर्स की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट में क्रेन टूट जाने की वजह से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में क्रेन का आपरेटर और एक अन्य कर्मचारी गर्म लोहे की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। वहीं मरने वालों में ​​​​एक मजदूर बिहार का है, जिसका नाम सोनू राय (30) है।

वह क्रेन ऑपरेटर था। वहीं दूसरे का नाम जितेंद्र श्रीवास (32) है, जो बिलासपुर का रहने वाला था। यह भी क्रेन ऑपरेटिंग का काम करता था। दोनों युवक किराए के मकान में रहते थे। और नाइट ड्यूटी में थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Raipur Accident

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट की ये घटना रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यहां संचालित हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड नामक कारखाना संचालित है। इस कारखाने में लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम किया जाता है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गर्म लोहे के लावे को ट्रांसफर करते वक्त हादसा

पुलिस ने बताया कि क्रेन में गर्म लोहे के लावे को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा था। ट्रांसफर का काम चल ही रहा था, तभी क्रेन टूट कर जमीन पर गिर गई। दोनों क्रेन ऑपरेटर गर्म लावे की चपेट में आ गए। प्रबंधन से पूछताछ कर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल की जा रही है।

read more – World Rapid Championship 2024 : कोनेरु हम्पी बनी मिसाल, दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपयिनशिप खिताब जीत रचा इतिहास

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर