PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में जानिए किन-किन बातों का किया जिक्र…….

PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में जानिए किन-किन बातों का किया जिक्र…….

PM Modi Mann Ki Baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 117वां एपिसोड में कई बातों का जिक्र किया। बता दें कि ये साल 2024 का आखिरी एपिसोड था। इस साल लोकसभा चुनाव मार्च, अप्रैल और मई महीने में ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित नहीं किया गया था।

इससे पहले इसका 116 वां एपिसोड 24 नवंबर को प्रसारित किया गया था। आज शुरुआत में नए साल की एडवांस में बधाई के साथ उन्होंने संविधान के 75 वर्ष और प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने फिल्मी हस्तियों जैसे मोहम्मद रफी, राज कपूर और अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू के भी योगजान की सराहना की।

यही नहीं पीएम ने देश में मलेरिया के खिलाफ सफल लड़ाई और कैंसर के इलाज की भारत में बढ़ी संभावनाओं पर भी जोर दिया। इसके साथ ही पीएम ने इसमें डिजिटल अरेस्ट, स्वामी विवेकानंद, NCC, लाइब्रेरी जैसे मुद्दों पर बात की थी।

इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्टूबर 2014 को हुई थी। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। ये कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है।

read more – Raipur Accident : रायपुर के हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में बड़ा हादसा, खौलते लावा की भट्ठी में जिन्दा जलने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Breaking News National News and Politics