Afghanistan-Pakistan War
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद से दोनों देशों में तनाव का माहौल बना हुआ है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग शुरू हो गई है। एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान आर्मी ने जवाबी करते हुए।
पाकिस्तान के 19 सैनिकों को मार गिराया है। टकराव अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और पक्तिया प्रांतों में हो रहा है। अफगान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच हुए भीषण संघर्ष में 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगान नागरिक मारे गए।
बता दें कि विगत मंगलवार की रात पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने इसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई बताया था। हालांकि हमले में जिन 51 लोगों की मौत हुई थी, उनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

