CG Municipal Election 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के एक साथ होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर कई मंचों पर सीएम से लेकर कई अलग अलग मंत्री इस बात का संकेत दे चुके हैं। वहीं दोनों चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में संशोधन विधेयक भी पास कराए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर तक आदर्श आचार संहिता लागू किया जा सकता है।
जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बता दें कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की “वन नेशन, वन इलेक्शन” योजना को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। इसलिए, प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विधानसभा में पारित किये गए नगरीय निकाय संशोधन विधेयक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
CG Municipal Election 2025
वहीं पहले यह माना जा रहा था कि पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के कारण चुनाव अप्रैल के मध्य तक टल सकते हैं, लेकिन 30 दिसंबर को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश ने इस संभावना को समाप्त कर दिया है। ज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, आचार संहिता 31 दिसंबर तक लागू हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव लगभग डेढ़ महीने में संपन्न हो सकते हैं।
अनुमान है कि चुनाव 20 से 22 फरवरी 2025 के बीच हो सकते हैं। इसके पीछे प्रशासनिक तैयारियां और राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें समय का सही प्रबंधन और चुनावी प्रक्रिया में कोई अड़चन न आने का मुद्दा प्रमुख काऱण है। लेकिन वहीं कांग्रेस का तर्क है कि 74वें संविधान संशोधन की व्यवस्था को राज्य की विधानसभा बदल नहीं सकती। कांग्रेस ने इस बात का सदन में विरोध भी किया था, और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है।
CG Municipal Election 2025
जिसके कारण अगर सरकार ज्यादा दिनों तक चुनाव नहीं करा सकी तो हो सकता है कांग्रेस कोर्ट से स्टे लेकर आने में सफल हो जाएगी। जिससे सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। इसलिए सरकार के लिए चुनाव जल्दी कराना जरूरी हो गया है। ऐसे में सरकार कांग्रेस के विरोध और कानूनी चुनौती को बहुत ही गंभीरता से ले रही है, जिसके कारण चुनाव को जल्द संपन्न कराने की पूरी कोशिश कर रही है।

