Site icon AB News.Press

Ken-Betwa River Link Project : PM मोदी आज अटल जयंती के मौके पर केन-बेतवा नदी परियोजना का करेंगे शिलान्यास, यूपी-मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Ken-Betwa River Link Project

भोपाल। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब 12:30 बजे खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

ये राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना होगी। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और यूपी के करीब 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, यह योजना जल विद्युत परियोजनाओं की मदद से हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान भी देगी।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में नदी जोड़ो परियोजना पर काम शुरू किया था। लेकिन बाद में यह योजना अटक गई। वहीं, एक बार फिर मोदी सरकार ने इस पर काम शुरू किया है। इस परियोजना के तहत त केन और बेतवा नदी के जोड़ने का प्लान बनाया गया है। आज यानी बुधवार को खजुराहो से पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ का भूमिपूजन करेंगे।

Exit mobile version