Site icon AB News.Press

DHAMTARI TWIN BROTHERS DIED : धमतरी में खेल-खेल में दो जुड़वा भाइयों की मौत, कुएं में तैरती मिली लाश

DHAMTARI TWIN BROTHERS DIED

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में एक बड़ा हादसा हो गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर से लापता दो जुड़वा भाइयों की लाश गांव के कुएं में तैरती हुई मिली। इस हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

वही मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है बताया जा रहा है कि होरीलाल और डोमन लाल (उम्र 6 साल) घर से खेलने के लिए निकले थे। काफी देर खेलने के बाद बच्चे जब वापस घर नहीं लौटे तो दोपहर करीब साढ़े 3 बजे माता-पिता ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला।

बच्चों के यूं अचानक गुम होने पर गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चों के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया और गांव के अन्य लोगों के माध्यम से भी दी। जिसके बाद यह घटना पूरे गांव में फैल गई। मामला कुरूद थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read more – Delhi Congress Candidate List 2025 : दिल्ली चुनाव को लेकर आज कांग्रेस जारी कर सकती दूसरी सूची, जानिए किसे कहां से मिल सकता है मौका

Exit mobile version