Seema Haider Pregnant: न्यू ईयर से पहले ‘पाकिस्तानी भाभी’ का धमाका, सीमा हैदर प्रेग्नेंट सचिन के बच्चे की बनेंगी मां, वीडियो शेयर कर कहा- ‘तुम फिर पापा बनने वाले हो’

Seema Haider Pregnant: न्यू ईयर से पहले ‘पाकिस्तानी भाभी’ का धमाका, सीमा हैदर प्रेग्नेंट सचिन के बच्चे की बनेंगी मां, वीडियो शेयर कर कहा- ‘तुम फिर पापा बनने वाले हो’

Seema Haider Pregnant

नोएडा। लंबे समय से सुर्खियों से दूर चल रहीं सीमा हैदर (Seema Haider News) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है। सीमा हैदर की पांचवीं प्रेगनेंसी (Fifth Pregnancy) भारतीय नागरिक सचिन मीणा से है।

सीधे साफ शब्दों में कहे तो ‘पाकिस्तानी भाभी’ (Pakistani Bhabhi) अपने प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी किट का (Video) वीडियो (Social Media) पर प्रेग्नेंसी किट (Pregnancy kit) के साथ शेयर कर अपने फैंस के साथ खुशियां बांटी।

वीडियो में बेबी बंप और प्रेग्नेंसी किट के जरिए मां बनने का सबूत देने वाली सीमा हैदर ने बताया कि पिछले कुछ महीने से हम लोगों ने प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया क्योंकि बुरी नजर वाले भी कई लोग हैं। बता दें कि सीमा की तबीयत प्रेग्नेंसी की शुरुआत में थोड़ी खराब रहती थी और वह चाहती थी कि सबकुछ ठीक हो जाए तो ही इसकी सूचना दी जाए।

वीडियो में सीमा और सचिन दिखाई दे रहे हैं और दोनों प्रेग्नेंसी जांच किट लिए हुए हैं। प्रेग्नेंसी किट देखकर सीमा हैदर मुस्कुरा रही हैं और सचिन से कहती है तुम फिर पापा बनने वाले हो? इस पर सचिन पूछता अच्छा जी.. सच में…क्या बात है पट्ठी। अच्छा जी! इसके बाद वो किट को सीने से लगाकर कहता है आए हाय…। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सचिन और सीमा इस खबर को वीडियो के जरिए शेयर कर काफी खुश नजर आए। पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत चली आईं सीमा हैदर अपने साथ चार बच्चों को ले आई। जमानत पर बाहर चल रहीं सीमा अभी भी पुलिस जांच के दायरे में हैं और वह रबूपुरा में रहती हैं। दूसरी तरफ उन्होंने राष्ट्रपति के सामने भारतीय नागरिकता के लिए याचिका भी लगा रखी है।

Breaking News