Site icon AB News.Press

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के पुणे में भयानक सड़क हादसा, फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Maharashtra Accident

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हो गया है खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। वहीं इस हादसे में तीन 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। और छह अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

वागोली में केसनंद नाकेपर में पुणे से आने वाले भार्गव बिल्टवेज एंटरप्राइजेज के डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला। इसमें दो बच्चों समेत बच्चों के चाचा और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। यह घटना वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि डंपर चालक नशे में था। डंपर से कुचले लोगों में एक नवजात समेत दो बच्चे भी शामिल हैं।

फुटपाथ पर लोगों को कुचलते हुए निकल गया डंपर

हादसे में घायल सभी लोग मजदूर हैं। वह रविवार (22 दिसंबर) की रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे। इस फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे। बाकी लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे। तभी भारी भरकम डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया। फिलहाल आरोपी ड्राइवर पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more – CG CRIME : गौरेला में शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का शव, आरोपी पति गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version