Fire In Cg Cafe : रायपुर के “सिप एंड बाइट कैफे” में लगी भीषण आग, महादेव घाट में भी 4 दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम

Fire In Cg Cafe : रायपुर के “सिप एंड बाइट कैफे” में लगी भीषण आग, महादेव घाट में भी 4 दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम

Fire In Cg Cafe

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में सोमवार की सुबह यानि आज सिप एंड बाइट कैफे में आग लग गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों ने CAFE SIP & BITE से धुंआ उठते देखा।

फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बता दें कि कैफे के ऊपर एक अस्पताल स्थित है, जिससे आग लगने के कारण और भी चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं दूसरी घटना रविवार के महादेव घाट में घटित हुयी यहां भी 4 दुकानें जल गई। फिलहाल यहां भी आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

read more – Narayanpur IED Blast : नारायणपुर में जवानों ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे को किया नाकामयाब, 15 IED कुकर बम बरामद

Breaking News News and Politics राज्य खबर