Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Youth Congress Protest : रायपुर में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी युवा कांग्रेस

Chhattisgarh Youth Congress Protest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस आज CM हाउस घेरने जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में रायपुर में यूथ कांग्रेस का ये बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी होगी। इस दौरान बीजेपी सरकार के प्रदेश में एक साल पूरे होने और सरकार के लिए किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस प्रोटेस्‍ट करेंगे।

इसी के साथ ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी, युवाओं को रोजगार और प्रदेश में हो रही भर्तियों में गड़बड़ी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। इधर सीएम हाउस की ओर जाने वाले रास्‍तों पर पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है। कांग्रेसियों को सीएम हाउस तक जाने से रोकने के लिए अलग-अलग चौराहों पर व्‍यवस्‍था की गई है। इसके लिए एक हजार से ज्‍यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।

दोपहर बाद कांग्रेस करेगी घेराव

मिली जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान में दोपहर 2 बजे पहले सभा होगी और फिर कांग्रेसी सीएम हाउस घेराव के लिए निकलेंगे। इस घेराव को लेकर प्रदेशभर से कार्यकर्ता हजारों की संख्‍या में रायपुर की ओर कूच कर रहे हैं।

read more – KHALISTANI COMMANDO FORCE : पीलीभीत में पुलिस और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी ढेर

 

Exit mobile version