Brazil Plane Crash : ब्राजील में बड़ा प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Brazil Plane Crash : ब्राजील में बड़ा प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Brazil Plane Crash

ब्राजील के ग्रैमाडो शहर में एक बड़ी विमान दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी ब्राजील के ग्रैमाडो में एक छोटा विमान शहर के कॉमर्शियल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण मौके पर आग लग गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुताबिक प्लेन एक घर की चिमनी से टकरा गया। इसके बाद वह पास में ही स्थित एक दुकान पर क्रैश हो गया। बता दें कि ग्रामाडो ब्राजील का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यह इलाका दक्षिणी ब्राजील में स्थित है। क्रिसमस की वजह से ग्रामाडो में आने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

हादसे का शिकार हुआ प्लेन भी क्रिसमस के लिए ग्रामाडो जा रहा था। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में ब्राजील में यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। इससे पहले शनिवार को गेरैस राज्य में एक सड़क हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी। यहां एक यात्री बस की कार से भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में 13 लोग घायल भी हुए थे।

Breaking News International News and Politics