Sunny Leone took Advantage Of CG Mahtari Vandan
बस्तर। पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बस्तर में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उनके नाम के कथित एक खाते में हर महीने एक रुपए जा रहे थे। मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने एकाउंट को होल्ड कर दिया है।
प्रशासन ने फर्जीवाड़ा करने वाले युवक की पहचान कर ली है। आरोपी पर FIR हो सकती है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई होना तय है।
तालुर गांव से डला आवेदन
जानकारी के मुताबिक, एक एक्स यूजर ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया। यह पूरा मामला जिले के तालुर गांव का है। यहां महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन भरा गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे बढ़ाया था
ऐसे मिलता रहा है लाभ
फार्म आगे बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए योग्य माना गया। इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए जमा किए गए। यानी कुल 10 हजार रुपए खाते में डाले गए हैं।
खाते को होल्ड करवा दिया गया
बस्तर कलेक्टर हरीश एस. के मुताबिक जानकारी मिलते ही खाते को तत्काल होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं।
कौन है सनी लियोनी
पूर्व पोर्न स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्म 13 मई, 1981 को सर्निया ओंटारियो (कनाडा) में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सनी ने अपना करियर बतौर एडल्ट स्टार शुरू किया था बाद में वे बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्तमान में सनी लियोनी इंडिया के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट करती हैं।

