jeff bezos will Marry lauren sanchez: क्रिस्मस के बाद 5000 करोड़ की शादी, 60 साल के Jeff bezos 55 साल की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज़ से करेंगे विवाह

jeff bezos will Marry lauren sanchez: क्रिस्मस के बाद 5000 करोड़ की शादी, 60 साल के Jeff bezos 55 साल की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज़ से करेंगे विवाह

jeff bezos will Marry lauren sanchez

नई दिल्ली। अंबानी परिवार की शादी के बाद एक और 5000 करोड़ रुपए की शादी होने वाली है। ये शादी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ की होगी। जेफ और लॉरेन की ये दूसरी शादी होगी, इस शादी में 600 मिलियन डॉलर यानी 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च किया जा सकता है।

डेलीमेल.कॉम ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि इस शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच (VIP फैसेलिटी वाला फॉर्म) को वैन्यू के तौर पर चुना गया है। वहीं शादी से पहले का सेलिब्रेशन पॉश सुशी रेस्तरां मात्सुहिसा में होगा। इसे 26 और 27 दिसंबर के लिए रिजर्व कराया गया है। बता दें, जेफ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में आते हैं। 28 दिसंबर को ये शादी होगी। ।

हाई प्रोफाइल हस्तियां होंगी शामिल
रिपोर्ट के माने तो Jeff bezos और लॉरेन सांचेज़ की इस शादी में हाई प्रोफाइल हस्तियों का मेला लग सकता है। दरअसल इस शादी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो, जॉर्डन की क्वीन हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा भी दुनिया भर से कई बड़ी हस्तियां शादी में पहुंच सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले तक Jeff bezos दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। हालांकि अब यह मुकाम एलन मस्क ने अपने नाम कर लिया है। एक एस्पेन वेडिंग प्लानर के अनुसार जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की इस शादी में पेरिस से केक मंगवाया जा सकता है और हेयर स्टाइलिस्ट न्यूयॉर्क से बुलाया जाएगा।

jeff bezos will Marry lauren sanchez

कौन हैं Jeff bezos की मंगेतर लॉरेन सांचेज़?
वहीं जब Jeff bezos कि शादी की खबरें अब सुर्खियां बटोर रही है। हर कोई जानना चाहता है कि Jeff bezos की मंगेतर लॉरेन सांचेज़ कौन है। बता दें कि लॉरेन सांचेज़ एक फेमस जर्नलिस्ट है। इसके अलावा वे हेलिकॉप्टर पायलट भी है। Jeff bezos के साथ सांचेज़ 2023 से रिलेशनशिप में है। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। Jeff bezos की यह दूसरी शादी होगी। इस शादी में Jeff bezos 5000 करोड रुपए से ज्यादा का खर्च कर सकते हैं जिसके चलते हैं यह दुनिया की सबसे भव्य शादी हो सकती है।

2019 में लॉरेन ने लिया तलाक
बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से 13 साल बाद 2019 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है।

jeff bezos will Marry lauren sanchez

बेजोस ने मैकेंजी स्कॉट को दिया था तलाक
बेजोस ने भी 2019 में ही पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक अडॉप्टेड बेटी है।

अमेजन के फाउंडर का नेटवर्थ 20.26 लाख करोड़ रुपए
जेफ बेजोस की नेट वर्थ 20.26 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं। वह न्यूज मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट के मालिक और ब्लू ओरिजिन नाम के एक सब-ऑर्बिटल स्पेसफ्लाइट सेवा के फाउंडर भी हैं।

International स्पेशल