RAJNANDGAON CRIME : आरक्षक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पेड़ के फंदे पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

RAJNANDGAON CRIME : आरक्षक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पेड़ के फंदे पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

RAJNANDGAON CRIME

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के खैरागढ़ में एक आरक्षक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से पूरे इलाके के साथ ही साथ पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आरक्षक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक का नाम हाल ही में आरक्षक भर्ती घोटाले में संदेही के तौर पर सामने आया था। बता दें कि इस मामले में कुल 14 लोगों की जांच चल रही थी, जिनमें आरक्षक का नाम भी शामिल था।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे असली कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

read more – BEMETARA REEL TEACHER : शिक्षा के मंदिर में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, टीसी की धमकी, रील बनाने वाली प्रधान पाठक से छात्राएं परेशान, जानिए क्या है मामला

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर