Dewas News : MP के देवास में लगी भीषण आग,  पति-पत्नी और दो बच्चों की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौत

Dewas News : MP के देवास में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौत

Dewas News

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में एक दिल दहलाने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी नाम के एक शख्स के मकान में आग लग गई। मामला शनिवार (21 दिसंबर) की सुबह 4.30 बजे का है, जहा एक मकान में भीषण आग की लपटें लगने से हड़कंप मच गया।

read more – CG Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में अगले 6 महीने तक नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की टलने की चर्चा

जिसमे घर के भीतर सो रहे परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चारों पीड़ितों ने दम तोड़ दिया।

Dewas News

वहीं मरने वालों में दिनेश कारपेंटर 35 वर्ष, गायत्री कारपेंटर 30 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश अपने परिवार के साथ इस घर में दूसरे फ्लोर पर रहते थे और ग्राउंड फ्लोर पर एक डेयरी चलती थी।

आग डेयरी में लगने की आशंका है हालांकि अब तक आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच जुट गयी है। वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग की घटना घटित हुई है लेकिन पहली मंजिल पर भी ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग ने ऊपर भी पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था।

read more – Nepal Earthquake : नेपाल में महसूस किये गए भूकंप के झटके, 4.8 की तीव्रता से कांपी नेपाल की धरती

 

Breaking News National News and Politics