CG Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में अगले 6 महीने तक नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की टलने की चर्चा

CG Nagriya Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में अगले 6 महीने तक नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की टलने की चर्चा

CG Nagriya Nikay Chunav

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ करवाने का निर्णय किया है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कल पूरी कर ली गई थी। लेकिन अब आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने बाद खबर यह आ रही है कि इन चुनावों को अगले 6 महीने के लिए टाला जा सकता है। इसी बीच, कल विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित किया गया।

जिसके तहत नगरीय निकाय के कार्यकाल के पूरा होने पर, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक अध्यक्ष की जगह प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। वहीं खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात तक भाजपा कार्यालय में लंबी बैठक चली। जहा गहन मंथन कर चर्चा किया गया कि पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए 15 से 20 दिन का समय लग जाएगा। फिर परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

CG Nagriya Nikay Chunav

ऐसे में एक बात तो तय है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल तक टाले जा सकते हैं। दूसरी ओर 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी से परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देगा। दोनों चुनावों में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही लगाया जाता है। ऐसे में अगर चुनाव 15 फरवरी के पहले नहीं हो पाए तो आचार संहिता अप्रैल नगर में लगेगी।

महापौरों के कार्यकाल कब हो रहे समाप्त?
  • राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त होगा
  • भिलाई चरोदा: महापौर निर्मल कोसरे का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त होगा
  • बीरगांव: महापौर नंदलाल देवांगन का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा
  • जगदलपुर: महापौर सफीरा साहू का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा
  • बिलासपुर: महापौर रामशरण यादव का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा
  • रिसाली: महापौर शशि सिन्हा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होगा
  • दुर्ग: महापौर धीरज बाकलीवाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • भिलाई: महापौर नीरज पाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • धमतरी: महापौर विजय देवांगन का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • चीरमिरी: महापौर कंचन जायसवाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • रायगढ़: महापौर जानकी काटजू पाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • रायपुर: महापौर ऐजाज ढेबर का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा
  • अंबिकापुर: महापौर अजय तिर्की का कार्यकाल 8 जनवरी को समाप्त होगा
  • कोरबा: महापौर राजकिशोर प्रसाद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त होगा

read more – Nepal Earthquake : नेपाल में महसूस किये गए भूकंप के झटके, 4.8 की तीव्रता से कांपी नेपाल की धरती

 

 

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर