Site icon AB News.Press

BEMETARA REEL TEACHER : शिक्षा के मंदिर में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, टीसी की धमकी, रील बनाने वाली प्रधान पाठक से छात्राएं परेशान, जानिए क्या है मामला

BEMETARA REEL TEACHER

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक टीचर मैडम के द्वारा प्रतिदिन पढ़ाने की जगह रील बनाने का एक मामला सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए शासकीय स्कूल की रील बनाने वाली प्रधान पाठक ने गाली-गलौच और मारपीट करते हुए ‘टीसी काटने की धमकी’ देती है। प्रधान पाठक से परेशान परेशान छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट के पास शिकायत करने पहुंची।

जिसके बाद बच्चों का वीडियो सामने आने पर जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है जिसके बाद जांच कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। बहरहाल अब ये देखना होगा की शिक्षा विभाग ऐसे मैडम के लिए क्या कार्यवाही करते है। एक ओर स्कूल को जहा शिक्षा का मंदिर कहा जाता है जहा बच्चो को सुरक्षा और संस्कार मिलना चाहिए,

वहां ऐसी घटनाएँ न केवल प्रशासन की लापरवाही बल्कि समाज के नैतिक पतन की ओर भी इशारा करती हैं। सरकार और शिक्षा विभाग को चाहिए कि वे स्कूलों में शिक्षकों की निगरानी व्यवस्था को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करें और बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें। जिससे भविष्य में कोई शिक्षक बच्चों के साथ ऐसी हरकतें न कर सके और बच्चो को बेहतर शिक्षा मिल सके।

read more – WINTER VACATION FROM MONDAY : शीतकालीन अवकाश 2024-25 की घोषणा, आदेश जारी

Exit mobile version